कौशाम्बी में मुस्लिम परिवार ने वैदिक रीति से अपनाया सनातन धर्म

कौशाम्बी में मुस्लिम परिवार ने वैदिक रीति से अपनाया सनातन धर्म

ANCHOR कौशाम्बी से सामाजिक सद्भाव की एक बड़ी मिसाल सामने आई है। जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र के पुरखास गांव में रहने वाले एक मुस्लिम परिवार ने वैदिक विधि-विधान से हिंदू धर्म को अपनाया है। बुधवार को मंझनपुर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञ और हवन के बीच हुए इस समारोह में परिवार के तीन सदस्यों ने सनातन परंपरा को विधिवत स्वीकार किया।

परिवार के मुखिया महदी अली ने अब अनुज प्रताप सिंह नाम ग्रहण किया है, उनकी पत्नी सायमा अब सौम्या अनुज सिंह और बेटी उर्वा अब उर्विजा अनुज सिंह के नाम से जानी जाएंगी। पूरे वैदिक विधान के साथ संपन्न इस दीक्षा कार्यक्रम में हिंदू रक्षा समिति के पदाधिकारी और स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

अनुज प्रताप सिंह ने कहा कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना से प्रेरित होकर उन्होंने यह निर्णय परिवार की सहमति से लिया है। उनका कहना है कि हिंदू धर्म का सार्वभौमिक दर्शन और मानवता के प्रति सेवा भाव उन्हें हमेशा से आकर्षित करता रहा है।

हिंदू रक्षा समिति के तत्वावधान में संपन्न यह आयोजन धार्मिक सहिष्णुता और सामाजिक एकता का प्रतीक बना। समिति के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय पूरी तरह स्वेच्छा से लिया गया है, और संगठन का उद्देश्य किसी पर धर्म परिवर्तन का दबाव नहीं, बल्कि सच्चे मन से आने वालों का स्वागत करना है

BYTE वेद प्रकाश सत्यार्थी जिला संयोजक हिन्दू रक्षा समिति

 

 

ads2
ads1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *