सीएम योगी ने मोरारी बापू और चिंदानंद से मुलाकात, के बाद मौनी अमावस्या की तैयारियों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को महाकुंभ नगर में पहुंचे। उन्होंनेन 29 जनवरी को महाकुंभ में होने मौनी अमावस्या पर्व की तैयारियों का जायजा लिया। सीएम ने अरैल में स्थित परमार्थ आश्रम निकेतन में स्वामी चिदानंद सरस्वती और कथा वाचक मोरारी बापू समेत कई संतों से मुलाकात की। सीएम शंकराचार्य समेत अन्य संतों से मिलेंगे और आयोजन की बाबत सुझाव लेंगे।
मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर अरैल में अपराह्न करीब 12 बजे उतरा। वहां से परमार्थ निकेतन शिविर पहुंचे और स्वामी चिदानंद मुनि से मुलाकात की। इसके बाद पर्यटन प्रदर्शनी, ओडीओपी, वाक थ्रू गैलरी, पुलिस गैलरी, संविधान गैलरी का अवलोकन किया। इसके बाद आईसीसीसी में मौनी अमावस्या तथा कैबिनेट की बैठक की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री सेक्टर नौ स्थित कार्षिणी आश्रम में स्वामी गुरुशरणानंद से भेंट, सेक्टर 17 में आचार्य बाड़ा के अध्यक्ष और मंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सेक्टर 17 में ही स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती, शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती से मुलाकात करेंगे और मेला आयोजन की बाबत सुझाव लेंगे। इसके बाद करीब सवा पांच बजे वह बमरौली एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
