2025 महाकुम्भ, संगम क्षेत्र में बनने लगे पीपा पुल, 

2025 महाकुम्भ, संगम क्षेत्र में बनने लगे पीपा पुल, 

प्रयागराज : गंगा यमुना का जलस्तर घटते ही लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-4 कुंभ मेला की ओर से सोमवार से पीपा पुल बनाने का काम शुरू हो गया। 

ओल्ड जीटी पर दो, गंगोली शिवाला पर एक और हरिश्चंद्र मार्ग पर पुल बनाने का काम शुरू हुआ है।
मंगलवार से अन्य चार पुलों के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
झुंसी की ओर दो पुलिया बनाने का काम पिछले एक सप्ताह से चल रहा है। महाकुंभ में 30 पीपा पुल का निर्माण किया जाना है।
अधिशासी अभियंता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि
2019 में 22 पीपा पुल का निर्माण किया गया था।अबकी यानी 2025 महाकुम्भ में 30 पीपा पुल का निर्माण किया जाना है। जिसका सुभारम्भ मंगलवार दिनांक 22 अक्टूबर से सुरू हो गया है।
कुंभ 2019 में लोक निर्माण विभाग की ओर से 22 पीपा पुल का निर्माण किया गया था।
वही अपर अभियंता स्टोर अरुण त्रिपाठी ने बताया कि महाकुम्भ को देखते हुवे 2019 की तुलना में महाकुंभ में आठ पुल अधिक बनाए जाएंगे। जिससे भीड़ को सुचारू रूप से कंट्रोल किया जा सके।
पहले पीपा पुल बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुल निर्माण वाले स्थल पर चकर्ड प्लेट भी बिछाई जा रही है। 30 नवंबर तक पुलों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
ads2
ads1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *