मा0 मुख्यमंत्री जी का प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम
माननीय मुख्य मंत्री, उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी दिनांक 04.09.2024 को अपरान्ह 12ः15 बजे फूलपुर, प्रयागराज आयेंगे। तत्पश्चात मा0 मुख्यमंत्री जी इफ्को परिसर, फूलपुर में आयोजित रोजगार मेला, ऋण वितरण, टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरण, आर0एफ0 व सी0आई0एफ0 का वितरण, विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम एवं जनसभा में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत मा0 मुख्यमंत्री जी मा0 जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। मा0 मुख्यमंत्री जी अपरान्ह 03ः00 बजे इफ्को ग्राउण्ड फूलपुर प्रयागराज से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
