यूपी में गलन और ठिठुरन के बीच बारिश की एंट्री,दिन में छाया अंधेरा, 38 जिलों में वज्रपात,37 में पड़ेगी कोहरे की मार

यूपी में गलन और ठिठुरन के बीच बारिश की एंट्री,दिन में छाया अंधेरा, 38 जिलों में वज्रपात,37 में पड़ेगी कोहरे की मार

प्रयागरण उत्तर प्रदेश में गलन और ठिठुरन के बीच बारिश की एंट्री हो गई है।पूरब से लेकर पश्चिम तक ठंड का कहर बरकरार है।गलन भरी पछुआ हवा और कोहरे से हाड़ कंपाती ठंड में बढ़ोतरी हो रही है।मौसम विभाग ने 38 जिलों में वज्रपात और 37 जिले में कोहरे की मार पड़ने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ही शनिवार देर रात से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला।रविवार सुबह होते ही कई इलाकों में अंधेरा छा गया।सुबह से ही पश्चिमी और सेंट्रल यूपी,अवध के क्षेत्र और तराई के इलाकों में बूंदाबादी देखने को मिली।मौसम विभाग ने रविवार सुबह से सोमवार सुबह तक इन जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने जिन जिलों में वज्रपात होने की संभावना जताई है,इनमें बांदा, चित्रकूट,कौशांबी,प्रयागराज,फतेहपुर, प्रतापगढ़,सोनभद्र,मिर्जापुर,चंदौली,वाराणसी,संत रविदास नगर,जौनपुर,गाजीपुर,आजमगढ़,मऊ,बलिया,देवरिया,
गोरखपुर,संत कबीर नगर,बस्ती,कुशीनगर,महाराजगंज,सिद्धार्थनगर,बहराइच,लखीमपुर खीरी,सीतापुर,हरदोई, फर्रुखाबाद,कन्नौज,कानपुर देहात,कानपुर नगर,उन्नाव, लखनऊ,रायबरेली,अमेठी,सुल्तानपुर,अयोध्या, अम्बेडकरनगर है।वहीं
गोंडा,बलरामपुर,श्रावस्ती,बहराइच,लखीमपुर खीरी, सीतापुर,हरदोई,फरुखाबाद,कन्नौज,कानपुर देहात,कानपुर नगर,बाराबंकी,सहारनपुर,शामली,मुजफ्फरनगर,बागपत, मेरठ,गाजियाबाद,हापुड,गौतम बुद्ध नगर,बुलन्दशहर, अलीगढ़,मधुरा,हाथरस,कासगंज,एटा,आगरा,फिरोजाबाद, मैनपुरी,इटावा,औरैया,बिजनौर,अमरोहा,मुरादाबाद,रामपुर, बरेली,पीलीभीत,शाहजहांपुर,संभल,बदायूं,जालौन,हमीरपुर, महोबा,झांसी,ललितपुर में मौसम विभाग ने घना कोहरा छाने की संभावना जताई है।

गोंडा जिले में मौसम एक बार फिर करवट लिया है।शनिवार को धूप निकलने के बाद रविवार को मौसम ने करवट ले लिया है।पछुआ हवा चलने के साथ ही आसमान में बादल छाए हुए हैं,जिससे गलन बढ़ गई है।लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।आवागमन पर भी काफी असर पड़ रहा है।

अमेठी जिले में मौसम ने अचानक करवट बदला है। शनिवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश भी हुई।इससे अधिकतम तापमान नीचे गिर गया।पाला गिरने की भी आशंका है।वहीं अंबेडकरनगर जिले में सुबह से बादल छाए हैं।बारिश के आसार हैं। सुबह 10 बजे न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री रहा।

श्रावस्ती जिले में भोर से ही आसमान में बादल छाए हैं।बीच-बीच में बूंदाबांदी भी हो रही है।कोहरे और धुंध से ठंड काफी बढ़ गई है।लोग घरों में दुबके हुए हैं।

रायबरेली जिले में मौसम ने आज रविवार को एक बार फिर करवट बदला है।विक्षोभ का असर होने से बारिश हो रही है और ठंड बढ़ गई है।आलू और सरसों की फसल को नुकसान हुआ है।शनिवार को बारिश और ठंड से दिनभर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।सुबह से सर्द हवा चलने से लोग घरों में दुबके रहे।

ads2
ads1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *