ट्रेन पलटाने की साजिश हुई नाकाम, पटरी पर रक्खा था सिलेंडर

लोको पायलट और सहायक लोको पायलट की सतर्कता से तली संभावित दुर्घटना

आज दिनांक 22 सितंबर 2024 को JTTN गुड्स ट्रेन कानपुर से प्रयागराज की ओर आने के दौरान जब प्रेमपुर स्टेशन पर लूप लाइन पर आ रही थी तो गाड़ी में कार्यरत लोको पायलट श्री देव आनंद गुप्ता एवं सहायक लोको पायलट श्री सी बी सिंह ने सिग्नल से कुछ दूर पहले एक सिलेंडर रखा हुआ देखा। उन्होंने त्वरित कार्यवाही करते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को सिलेंडर से पहले रोक लिया। इसके पश्चात उन्होंने सभी संबंधित विभागों को इसकी जानकारी दी। इसके पश्चात रेलवे आई ओ डब्ल्यू, सुरक्षा बल सहित अन्य टीमों ने उसे सिलेंडर की जांच की और उसे ट्रैक से हटाया। या घटना प्रेमपुर स्टेशन पर सुबह 5:50 की है इस सिलेंडर की जांच करने पर पता चला कि यह एक 5 लीटर का खाली सिलेंडर है जो की ट्रैक पर सिग्नल के थोड़ा पहले रखा हुआ था। इस घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

ads2
ads1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *