दलित आरक्षण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में कई संगठनों ने आज भारत बंद का आह्वान किया, लेकिन पूरी तरह से बेअसर दिखा
Anchor…… दलित आरक्षण में उपवर्गीय कोटा निर्धारित किए जाने की छूट दिए जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में कई संगठनों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। संगम नगरी प्रयागराज और आस-पास के जिलों में भारत बंद पूरी तरह से बेअसर साबित हो रहा है।
प्रयागराज में रोज की ही तरह दुकानें खुली हुई हैं। सड़कों पर भी आवाजाही हो रही है। हालांकि विभिन्न संगठनों के भारत बंद के आह्वान के चलते शहर के प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुभाष चौराहे पर पुलिस और पीएसी के साथ ही आर ए एफ को भी तैनात किया गया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह के उपद्रव और बवाल की आशंका को देखते हुए रैपिड एक्शन फोर्स के साथ ही दंगा निरोधक वाहन और अग्निशमन विभाग को भी तैनात किया गया है।
दलित आरक्षण को लेकर बुलाए गए भारत बंद के तहत धरना स्थल पर चंद्रशेखर आजाद रावण की पार्टी आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ता नारेबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ कुछ अन्य संगठनों ने भी विरोध प्रदर्शन किया है। वहीं मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी भी दलित आरक्षण में क्रीमी लेयर और नॉन क्रीमी लेयर को अलग अलग करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भारत बंद का समर्थन किया है। बसपा और सपा के कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा है।
हालांकि दलित आरक्षण को लेकर बुलाए गए भारत बंद के चलते पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। पूरे जिले में स्थिति सामान्य है। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती गई है। ताकि किसी प्रकार का उपद्रव और बवाल ना हो।
