मण्डल रेल प्रबंधक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की बताईं उपलब्धियां
आज दिनांक 04 अप्रैल, 2026 को मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल ने प्रयागराज मण्डल कार्यालय के संकल्प सभागार में वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रमुख उपलब्धियों के संबंध में प्रेस वार्ता का आयोजन किया । इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबंधक/सामान्य, श्री दीपक कुमार; अपर मण्डल रेल प्रबंधक/परिचालन, मो. मुबश्शिर वारिस; अपर मंडल रेल प्रबंधक/इन्फ्रा, धनंजय कुमार सिंह; वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक/समन्वय; श्री अकांशु गोविल; वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, श्री हरिमोहन; एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर –
प्रेस वार्ता के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक ने बताया कि
प्रयागराज मण्डल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में रेल परिचालन, माल ढुलाई तथा यात्री सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। समयपालन में सुधार, ट्रेनों की संचालन क्षमता में वृद्धि तथा यात्री सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया । उन्होंने बताया कि स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का विस्तार एवं सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। मण्डल द्वारा स्वच्छता, संरक्षा एवं यात्री संतुष्टि को प्राथमिकता दी गई । अंत में उन्होंने मीडिया के माध्यम से यात्रियों से रेलवे सेवाओं के बेहतर उपयोग एवं सहयोग की अपील की ।
*परिचालनिक उपलब्धियां:*
फ्रेट लोडिंग: 7.945 मिलियन टन, +6.9% वृद्धि एवं 518 वैगन/दिन +3.6% वृद्धि
अनलोडिंग में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन – 47.83 MT, जो पिछले वर्ष 44.54 MT से 7.39% अधिक है।
अनलोडिंग के आधार पर PRYJ डिवीजन का स्थान 9वां रहा।
मालगाड़ियों की गति: +7.1% की वृद्धि & यार्डिंग सहित: +12.9% की वृद्धि
वित्तीय वर्ष में 13,779 ट्रेन ऑन डिमांड सहित कुल 1,46,832 ट्रेनों का संचालन किया गया ।
माघ मेला के दौरान 599 आउटवर्ड ट्रेनों एवं 205 इनवर्ड ट्रेनों का संचालन किया गया ।
माघ मेला के दौरान कुल 804 विशेष ट्रेनों एवं 7490 नियमित ट्रेनों का संचालन किया गया ।
13 जोड़ी ट्रेनों को कानपुर सेंट्रल से गोविन्दपुरी स्टेशन पर शिफ्ट किया गया ।
6 जोड़ी ट्रेनों की गति 110 किमी/घंटा से बढ़ाकर 130 किमी/घंटा की गई ।
11 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का विस्तार किया गया ।
10 ट्रेनों के नए ठहराव 7 स्टेशनों पर शुरू किए गए ।
18 नई ट्रेन जोड़ी का परिचालन शुरू किया गया ।
कालिंदी एक्सप्रेस में कोच संख्या 17 से बढ़ाकर 22 की गई ।
ट्रेन संख्या 11801/02 (ग्वालियर –प्रयागराज एक्सप्रेस) में कोच संख्या 14 से बढ़ाकर 18 की गई ।
कालिंदी एक्सप्रेस का ICF से LHB कोच में परिवर्तन ।
*समय पालनता:*
कोचिंग ट्रेनों की समयपालनता 80.0% रही, जो पिछले वर्ष (74.2%) से 7.8% अधिक है ।
सर्वश्रेष्ठ एक दिन की समयपालनता: 15.08.2025 को 98.85% रही ।
*वाणिज्यिक उपलब्धियां:*
कुल 2753 करोड़ रुपए आय अर्जित की गई ।
7.40 करोड़ यात्रियों का परिवहन किया गया ।
अब तक की सर्वश्रेष्ठ माल भाड़ा आय 843.63 करोड़ रुपये है, जो पिछले रिकॉर्ड 812.04 करोड़ रुपये से 3.9% अधिक है।
7.945 MT लोडिंग हुई, जो पिछले वर्ष (7.436 MT) से 6.9% अधिक है।
35 केटरिंग स्टॉल, 25 मल्टीपरपज़ स्टॉल, 16 फ्रूट एवं जूस बार शुरू किए गए तथा 17 वाटर वेंडिंग मशीन (WVM) के अनुबंध किए गए।
*संरक्षा एवं सुरक्षा पहल :*
9 लेवल क्रॉसिंग गेट बंद किए गए इससे संरक्षा और यातायात सुगमता में वृद्धि हुई
32 स्टेशनों पर हाई-लेवल प्लेटफॉर्म बनाने के लिए 29 कार्य स्वीकृत हुए।
9 स्टेशनों पर FOB (फुट ओवर ब्रिज) के रिप्लेसमेंट के लिए 8 कार्य स्वीकृत किए गए।
21 स्टेशनों पर नए FOB के निर्माण हेतु 13 कार्य स्वीकृत किए गए।
स्टेशनों पर लगभग 950 CCTV कैमरे लगाए गए।
कवच प्रणाली 4.0 का प्रयागराज–कानपुर सेक्शन में 190 रूट किमी (कुल 220 किमी) कमीशन की गई ।
TDL–GZB सेक्शन के बीच 160 KMPH की गति से लोको ट्रायल पूर्ण किया गया ।
*यात्री सुविधाओं में विस्तार:*
8 अमृत भारत स्टेशनों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है ।
06 जोड़ी ट्रेनों की गति 110 किमी/घंटा से बढ़ाकर 130 किमी/घंटा की गई ।
अमरूत भारत, वंदे भारत एवं राजधानी सहित 18 जोड़ी नई गाडियाँ चलाई गई हैं ।
10 ट्रेनों के नए ठहराव (स्टॉपेज) 7 स्टेशनों पर शुरू किए गए ।
32 करोड़ की लागत से नए यात्री स्टेशन जीएमसी सैटेलाइट निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ। इसमें स्टेशन विकास पर 20 करोड़ रुपये एवं फुट ओवर ब्रिज पर 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे ।
यात्रियों की चिकित्सा सहायता हेतु प्रयागराज छिवकी, अलीगढ़ एवं कानपुर सेंट्रल में ‘दवा-दोस्त’ स्टॉल एवं मिर्ज़ापुर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र शुरू किया गया ।
विभिन्न स्टेशनों पर 53 अतिरिक्त वाटर कूलर स्थापित किए गए हैं ।
*आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण:*
13 फुट ओवर ब्रिजों का निर्माण (6 मीटर & 12 मीटर चौड़े)।
7 ROB का निर्माण किया गया है ।
4 RUB का निर्माण किया गया है ।
*पर्यावरण प्रयास एवं सामजिक दायित्वों का निर्वहन:*
3.84 मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट स्थापित किये गए जिससे कुल क्षमता 8.3 MWp गई ।
इससे प्रतिवर्ष लगभग 50.45 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है, जिससे ₹4.16 करोड़ की बचत और 4 किलो टन CO₂ उत्सर्जन में कमी आई है।
69.51 करोड़ रुपये की स्क्रैप बिक्री की गई जो कि निर्धारित लक्ष्य से अधिक है ।
*कार्मिक विभाग की उपलब्धियां:*
पहली बार मंडल स्तर पर CBT आधारित विभागीय परीक्षा 23, 24, 25 एवं 27 मार्च 2026 को 8 शिफ्टों में 3 केंद्रों पर आयोजित की गई, जिसमें 1744 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
*सुरक्षा विभाग की उपलब्धियां:*
आपरेशन सतर्क के अंतर्गत 79 मामलों का खुलासा किया गया, 95 व्यक्तियों को पकड़ा गया एवं ₹33,64,085 मूल्य की शराब बरामद की गई।
आपरेशन उपलब्ध के अंतर्गत ई-टिकट के अवैध कारोबार के विरुद्ध 9 मामलों में 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 140 अवैध ई-टिकटों की बरामद कर 28 व्यक्तिगत यूजर आईडी ब्लॉक की गई।
मेरी सहेली अभियान के अंतर्गत 4,52,206 महिला यात्रियों को सहायता प्रदान की।
नन्हे फरिश्ते अभियान के अंतर्गत 500 बच्चों को बचाकर उनके परिवारों या संबंधित संस्थाओं को सौंपा गया।
समय पालन अभियान के अंतर्गत एसीपी के लिए 4,945 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया । इस दौरान ₹18,76,728 का जुर्माना वसूला गया और 15 अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
