कौशांबी में खूनी वारदात से मचा हड़कंप, पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या।
औधन गांव की गौशाला में सो रहे थे पूर्व प्रधान बादाम सिंह।
देर रात अज्ञात हमलावरों ने बोला जानलेवा हमला।
ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से दहल उठा पूरा गांव।
हमलावरों ने बादाम सिंह को निशाना बनाकर बरसाईं गोलियां।
गोली लगते ही मौके पर ही पूर्व प्रधान ने तोड़ा दम।
हमले के वक्त पास में मौजूद बुधराम को भी आई हल्की चोट।
वारदात के बाद गांव में दहशत, लोग घरों से बाहर निकले।
सूचना मिलते ही पिपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुरानी रंजिश, चुनावी दुश्मनी या सुनियोजित साजिश जांच तेज।
इस सनसनीखेज हत्या से इलाके में भारी तनाव।
