कौशांबी NH2 पर भीषण सड़क हादसा, 3 बच्चों समेत 10 की मौत की सूचना

SLUG– कौशांबी NH2 पर भीषण सड़क हादसा, 3 बच्चों समेत 10 की मौत की सूचना

ANCHOR— यूपी के कौशांबी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सैनी थाना क्षेत्र के अतसराय के पास नेशनल हाईवे-2 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत की खबर है, हालांकि पुलिस फिलहाल छह लोगों की मौत की पुष्टि कर रही है। बताया जा रहा है कि सभी लोग फतेहपुर जिले के करौली गांव के रहने वाले थे, जो मुंडन संस्कार कराकर प्रयागराज से लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

VO— दरअसल, फतेहपुर के करौली गांव से लगभग 18 लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर मुंडन संस्कार के लिए प्रयागराज गए थे। कार्यक्रम के बाद सभी लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सैनी थाना क्षेत्र के अतसराय के पास NH-2 पर उनकी पिकअप का भीषण एक्सीडेंट हो गया।
हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत-बचाव का काम शुरू किया।

सूचना मिलते ही सैनी थाना पुलिस और हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है।
पुलिस के मुताबिक अभी तक छह लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है, जबकि कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह माना जा रहा है।

फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

BYTE– भइया संतोष कुमार, सीओ सिराथू

BYTE– प्रत्यक्षदर्शी

ads2
ads1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *