तिरंगे लाइटिंग से सजा प्रयागराज के प्रमुख रेलवे स्टेशन

प्रमुख रेलवे स्टेशनों को तिरंगे रंग की आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया

प्रयागराज मंडल में 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिनांक 26 जनवरी 2026 को डी एस ए ग्राउंड में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज मण्डल श्री रजनीश अग्रवाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। समारोह के दौरान विभिन्न टुकड़ियों द्वारा परेड मार्च, आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रयागराज मंडल में उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों को तिरंगे रंग की आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। इनमें प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, कानपुर सेंट्रल एवं अन्य रेलवे स्टेशन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्रयागराज मंडल कार्यालय को भी विशेष रोशनी से सजाया गया है, जिससे देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना झलकती है।

प्रयागराज मंडल द्वारा गणतंत्र दिवस के इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति सम्मान का संदेश दिया जा रहा है।

ads2
ads1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *