बहु की लाश स्वरूप रानी में छोड़, भागे पति और अपना दल के पूर्व ब्लाक प्रमुख, घंटों गुमराह किया लड़की वालों को  

बहु की लाश स्वरूप रानी में छोड़, भागे पति और अपना दल के पूर्व ब्लाक प्रमुख, घंटों गुमराह किया लड़की वालों को 

प्रयागराज में अपना दल के पूर्व ब्लाक प्रमुख की बहू की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

पति फतेहपुर में अपना दल का जिला उपाध्यक्ष है। दोनों की एक महीने पहले शादी हुई थी।

मायके वाले पहुंचे तो विवाहिता की लाश एम्बुलेंस में लावारिस हालत में मिली। आरोप है कि ससुरालवाले लाश छोड़ कर भाग गए। एम्बुलेंस ड्राइवर ने बताया-लड़की के ससुराल वाले बॉडी भिजवा दिए हैं।

मृतका के पिता ने कहा, सुबह से ससुराल वाले गुमराह कर रहे थे। सही जानकारी नहीं दे रहे थे। 4 घंटे बाद फोन करके बोले- लाश स्वरूपरानी चौकी के सामने है। पुलिस ने मौत के कारणों को जानने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।

ads2
ads1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *