नैनी में कई कसाई पकड़े गए, जीनके पास से चापड छुरी, दो बोरा गौ मांस भी बरामद हुवे

नैनी में कई कसाई पकड़े गए, जीनके पास से चापड छुरी, दो बोरा गौ मांस भी बरामद हुवे

प्रकाशनार्थ
विश्व हिंदू परिषद, गौरक्षा के प्रांत मंत्री लाल मणि तिवारी को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि नैनी थाना क्षेत्र के पूरा फ़तेह मोहम्मद में कसाई गोवंशजो की हत्या कर उसकी अंतड़ी, धड़ व अन्य चीज काशीराम कॉलोनी के पीछे जंगल में स्कूटी से ले जाकर फेंक रहे हैं जिसकी सूचना कल विश्व हिंदू परिषद, गोरक्षा के प्रांत मंत्री लाल मणि तिवारी ने डी सी पी यमुनानगर को दी जिस पर उन्होंने एस ओ जी प्रभारी नवीन सिंह को त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया और आज प्रातःकाल 4:00 बजे कार्यकर्ताओं के बताए हुए स्थल पर एस ओ जी की टीम पहुंची जहां स्कूटी में गोमांस ले जाता हुआ व्यक्ति दिखाई दिया

एस ओ जी के लोगों ने दौडाया तो वह गली में स्कूटी के साथ घुस गया और स्कूटी अंदर खड़ी कर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया एस ओ जी प्रभारी द्वारा प्रभारी निरीक्षक नैनी को तत्काल सूचना दी गई जिससे वह भी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मकान के अंदर घुसे तो वहां तीन बोरी गोमांस, खाल, सींग, इलेक्ट्रॉनिक तराजू ,24 चापड़, 3 मोटरसाइकिल, दो स्कूटी, सैकड़ो रस्सी, एक लकड़ी का ठीहा, एक गाय जिसे बुरी तरह बांधकर काटने के लिए रखे थे

और भैंस के 14 छोटे बच्चे के साथ मोहम्मद सलीम पुत्र फाजिल, मोहम्मद आदिल पुत्र मोहम्मद सादिक , मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद आदिल, मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद सगीर व मोहम्मद समीर पुत्र नईम तथा दो महिलाएं मौके से पकड़ी गई l पकड़े गए लोगों के बताए स्थान पर काटने के लिए रखी गई 6 गाय, दो बैल व तीन गाय के छोटे बच्चे और बरामद हुए l पकड़े गए लोगों ने बताया की कमाल निवासी कसाई मोहल्ला, सुफियान व फैजान पुत्रगण इब्राहिम, हसीन पुत्र सगीर , आमिल, नियाम, तरबेज, छेना पुत्र अज्ञात निवासी पूरा फ़तेह मोहम्मद, व श्रीमती तक्को पत्नी सिराज निवासी पूरा फ़तेह मोहम्मद थाना नैनी तथा नन्हे पुत्र अज्ञात, निवासी- झूसी मौके से फरार हो गए हैं l साथ ही बताया की पूरा फ़तेह मोहम्मद के 5- 6 घरों में रात्रि में 2 बजे से प्रतिदिन गोवंशजो की हत्या करने का कार्य किया जाता है जिसका मांस अटाला, हटिया व जिले के अन्य स्थलों पर जाता है l
विश्व हिंदू परिषद, गौरक्षा के प्रांत मंत्री लाल मणि तिवारी ने कहाकि इसी प्रकार प्रतिदिन चोरी छिपे जिले में सैकड़ो गोवंशजों की हत्या कर दी जाती है l कार्यकर्ताओं की तत्परता से आज कुछ गोवंशजो को बचा लिया गया l उन्होंने कहाकि कल बकरीद के अवसर पर गोवंशों की हत्या न हो इसलिए प्रशासन को सतर्क हो जाना चाहिए जिससे जिले में अमन चैन कायम रहे उन्होंने गोवंशों की हत्या में शामिल कसाइयों के विरुद्ध रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की l
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता कृष्णा श्रीवास्तव, धर्मेंद्र, ऋतिक, सुमित आदि का गोवंशजों को बचाने में आज विशेष योगदान रहा l

ads2
ads1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *