धार्मिक एवं सामाजिक संस्था की संरक्षक श्रीमती कृष्णा गुप्ता का निधन, शोक सभा आयोजित
प्रयागराज। 22 फरवरी 2025— धार्मिक एवं सामाजिक संस्था की संरक्षक श्रीमती कृष्णा गुप्ता का 22 फरवरी को देहांत हो गया। उनके निधन से समाज में गहरा शोक व्याप्त है। बहादुरगंज व्यापारियों, कोठा परचा व्यापारियों एवं समाजसेवी संस्थाओं द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें परिवर्तन संस्था के पदाधिकारियों सहित सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शोक सभा की अध्यक्षता करते हुए उनके पुत्र जय शरण गुप्ता ने कहा कि उनकी माताजी समाज सेवा के क्षेत्र में बेहद सक्रिय थीं। उन्होंने “पेड़ लगाओ, धरती बचाओ”, “मतदाता जागरूकता”, “जीव-जंतु संरक्षण”, “गौ सेवा” और “जल ही जीवन” जैसे अभियानों को आगे बढ़ाया। वे गरीब एवं आश्रित बच्चों को सरकारी विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा दिलाने के लिए भी निरंतर कार्यरत रहीं। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
परिवर्तन संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मोनू गुप्ता ने कहा कि श्रीमती कृष्णा गुप्ता का योगदान समाज के लिए अतुलनीय था। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए जो आदर्श स्थापित किए, उन पर चलकर परिवर्तन संस्था समाज सेवा के कार्यों को जारी रखेगी। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस श्रद्धांजलि सभा में राजू वैश्य, महानगर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, उमेश कुमार वर्मा, सुशील साहू, अजय कुमार दुबे, नाना निषाद, अविनाश शर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, भाजपा चौक मंडल अध्यक्ष अजय प्रकाश शर्मा, भाजपा मंडल प्रभारी बॉबी गुप्ता, आशीष केसरवानी, घनश्याम गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा, जगदीश पांडे, रूपेश पांडे, प्रवीण मालवीय एडवोकेट, देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रमोद मानस, महेश विश्वकर्मा, अनूप उपाध्याय, शीतल श्रीवास्तव, परवेज अहमद, पंकज श्रीवास्तव, पंडित दिनेश उपाध्याय, अजय गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभा के अंत में सभी ने श्रीमती कृष्णा गुप्ता के योगदान को याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
