महाकुंभ के मौके पर विमानन कंपनी एलाइंस एयर की सबसे ज्यादा शहरों के लिए सीधी उड़ान शुरू होगी।

कंपनी ने जिन उड़ानों को शुरू करने की घोषणा की गई है, उसमें से अधिकतर में 80 फीसदी से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है। एलाइंस एयर के साथ अन्य कंपनियां भी कुछ अन्य शहरों के लिए प्रयागराज से सीधी फ्लाइट की घोषणा कर सकती हैं। एलाइंस एयर ने अब तक नौ शहरों के लिए सीधी उड़ान शुरू करने का शेड्यूल जारी किया है।

प्रयागराज से जयपुर, इंदौर और कोलकाता सहित अन्य की 80 फीसदी से ज्यादा बुकिंग होने से कंपनी इन शहरों के लिए अतिरिक्त फ्लाइट चलाने की तैयारी कर रही है। इंदाैर के लिए एक और सीधी फ्लाइट शुरू करने की तैयारी हो रही है।
एलाइंस एयर 10 जनवरी से महाकुंभ के लिए अतिरिक्त उड़ान शुरू करेगी। वर्तमान में कंपनी की प्रयागराज से बिलासपुर और दिल्ली के लिए ही सीधी उड़ान है। 10 जनवरी से दिल्ली, बिलासपुर के साथ जयपुर, इंदौर, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, देहरादून, चंडीगढ़ और कोलकाता के लिए भी सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है।
इन शहरों के लिए प्रयागराज से होगी सीधी उड़ान (दस जनवरी से 26 फरवरी तक)
दिल्ली-प्रयागराज – शाम 5:15-7:10 बजे – रोजाना
प्रयागराज-दिल्ली – शाम 7:35-9:25 बजे – रोजाना
दिल्ली-प्रयागराज – सुबह 8:20-10:10 बजे – मंगलवार, बृहस्पतिवार
प्रयागराज-दिल्ली – दोपहर 1:55-3:55 बजे – मंगलवार, बृहस्पतिवार
दिल्ली-प्रयागराज – शाम 4:30-6:20 बजे – रविवार
प्रयागराज-दिल्ली- रात 9:50-11:40 बजे – शनिवार
दिल्ली-प्रयागराज – शाम 5:25-7:15 बजे – सोमवार
प्रयागराज-दिल्ली – शाम 6:45-8.35 बजे – रविवार
दिल्ली-प्रयागराज – शाम 4:35-6:25 बजे – मंगलवार
प्रयागराज-दिल्ली- शाम 7:15-9:05 बजे – शुक्रवार
प्रयागराज-बिलासपुर – सुबह 10:35-12:00 बजे – मंगलवार, बृहस्पतिवार
बिलासपुर-प्रयागराज – दोपहर 12:25-1:30 बजे – मंगलवार, बृहस्पतिवार
जयपुर-प्रयागराज – शाम 5:00-6:50 बजे – शुक्रवार
प्रयागराज-जयपुर – शाम 6:45-8:35 बजे – रविवार
इंदौर-प्रयागराज – रात 8:05-10:05 बजे – शनिवार
प्रयागराज-इंदौर – शाम 7:40-9:40 बजे – सोमवार
भुवनेश्वर-प्रयागराज – रात 8:55-11:05 बजे – बुधवार
प्रयागराज-भुवनेश्वर – शाम 7:30-9:40 बजे – शुक्रवार
गुवाहाटी-प्रयागराज – शाम 4:30-7:10 बजे- शुक्रवार
प्रयागराज-गुवाहाटी – रात 9:15-11:55 बजे – रविवार
देहरादून-प्रयागराज – दोपहर 2:55-4:50 बजे – रविवार
प्रयागराज-देहरादून – शाम 6:50-8:45 बजे – मंगलवार
चंडीगढ़-प्रयागराज – शाम 4:30-6:40 बजे – सोमवार
