प्रयागराज मण्डल ने महाकुंभ -2025 के लिए रेलवे कर्मचारियों एवं स्वयंसेवको को दिया सॉफ्ट स्किल्स प्रशिक्षण*

प्रयागराज मण्डल ने महाकुंभ -2025 के लिए रेलवे कर्मचारियों एवं स्वयंसेवको को दिया सॉफ्ट स्किल्स प्रशिक्षण

प्रयागराज मण्डल यात्रियों को सदैव उत्कृष्ट सेवाएँ देने के लिए प्रयासरत रहती है । महाकुंभ -2025 की तैयारियों के क्रम में रेल प्रशासन अपनी सुविधाओ और सेवाओं को निरंतर उन्नत कर रहा है । यात्रियों को दी जाने वाली महत्वपूर्ण सुविधाओं में कर्मचारियों द्वारा उनके प्रति किए गए व्यवहार भी शामिल है जिसके लिए प्रयागराज मण्डल अपने समस्त कर्मचारियों को ओरिएंटेशन एवं सॉफ्ट स्किल्स का प्रशिक्षण भी दे रहा है ।

वाणिज्य, विद्युत्, सिग्नल एवं दूरसंचार, सुरक्षा, कार्मिक, रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस सहित सभी विभागों के फ्रंट लाइन कर्मचारियों के लिए ओरिएंटेशन एवं सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण का आयोजन कर रहा है | इस प्रशिक्षण में अपराध निरोधक समिति शाखा प्रयागराज के 400 स्वयंसेवकों को भी ट्रेनिंग दी गयी |

स्वयंसेवकों एवं कर्मचारियों को सॉफ्ट स्किल्स के प्रकारों के बारे में बताया गया जिसके अंतर्गत वेशभूषा, शारीरिक भाषा, यात्रियों से बात करने की शैली, उनकी समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुनने की कला एवं उनका त्वरित समाधान निकालना, कर्मचारी किस प्रकार स्वयं को कार्य के प्रति प्रेरित कर सकते है, कम समय में उचित निर्णय लेना आदि विषयों पर चर्चा की गयी | इस प्रशिक्षण में प्रयागराज के मेला क्षेत्र के स्टेशनों पर मूवमेंट प्लान और स्टेशनों की भौगोलिक स्थिति के बारे में समझाया गया |

 

ads2
ads1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *