प्रयागराज आएंगे सीएम योगी,सराये इनायत थाना क्षेत्र में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

रविवार को प्रयागराज आएंगे सीएम योगी,सराये इनायत थाना क्षेत्र में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

*भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगेंगे वोट, तैयारियां जोरों पर*

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। वह फूलपुर विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल के समर्थन में सराये इनायत थाना क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पर तैयारी तेज कर दी गई है। जनसभा के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। मुख्यमंत्री कोटवां के तिलक इंटर कॉलेज में सभा करेंगे। फूलपुर में 20 नवंबर को वोट डाले जाने हैं।
सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। हालांकि अभी तक तारीख तय नहीं हो सकी है। स्थान का चयन करने के बाद पार्टी कार्यालय को सूचना भेज दी गई है। अखिलेश भी अगले सप्ताह प्रयागराज पहुंच सकते हैं। सपा ने उप चुनाव में मुज्तबा सिद्दीकी को प्रत्याशी बनाया है।

ads2
ads1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *