मिथुन चक्रवर्ती के खिलाफ 2 थानों में FIR दर्ज, आरोप – गंभीर

मिथुन चक्रवर्ती के खिलाफ 2 थानों में FIR दर्ज, आरोप – गंभीर

बंगाल। कोलकाता के पास साल्ट लेक इलाके में पिछले महीने भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से भड़काऊ बयान देने के लिए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। ये प्राथमिकियां 27 अक्टूबर को साल्ट लेक में स्थित पूर्वी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (ईजेडसीसी) में चक्रवर्ती के भाषण से संबंधित हैं। यह भाषण भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया था जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे। शाह पार्टी के पश्चिम बंगाल सदस्यता अभियान की शुरुआत करने के लिए कोलकाता में थे।पहली प्राथमिकी एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर बिधाननगर दक्षिण पुलिस थाने में जबकि दूसरी प्राथमिकी बहूबाजार पुलिस थाने में दर्ज की गई। बिधाननगर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हमने मामले की जांच शुरू कर दी है।’ पश्चिम बंगाल में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में शाह भी मौजूद थे। शाह ने चक्रवर्ती को इस साल दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई भी दी थी। प्राथमिकियां दर्ज होने पर चक्रवर्ती की ओर से प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने प्राथमिकी को ‘प्रतिशोध की राजनीति’ का परिणाम बताया। मजूमदार ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार ने ‘प्रसिद्ध अभिनेता और वरिष्ठ भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को अनुचित तरीके से निशाना बनाने के लिए एक बार फिर पुलिस का इस्तेमाल किया है।

ads2
ads1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *