प्रधान के बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर शव फेंका कुएं में

प्रधान के बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर शव कुएं में फेंका

एंकर- यूपी के कौशांबी में ग्राम प्रधान के बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया। परिजन रात भर उसे खोजते रहे लेकिन वह नहीं मिला। सुबह मृतक के भाई ने एक सूखे कुएं की तरफ जाकर देखा तो उसका शव कुएं में दिखा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड कर्मियों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। शक के आधार पर पुलिस ने पड़ोस के ही दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। घटनास्थल पर पड़ोस के ही एक युवक का खून से सना लोअर मिला है। वह घर से फरार है।

वीओ- करारी थाना क्षेत्र के नेवारी गांव के विश्वनाथ सरोज की पत्नी ननकी देवी ग्राम प्रधान हैं। उनका तीसरे नंबर का बेटा अजय कुमार (22) सोमवार की शाम मोहल्ले की तरफ घूमने गया था। काफी देर तक जब वह वापस घर नहीं आया तो परिजनों ने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई। ग्रामीणों से भी उसके बारे में परिजनों ने पूछताछ की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह तकरीबन 7:00 बजे मृतक अजय कुमार का छोटा भाई अंकित खोजते हुए गांव से लगभग 500 मीटर दूर एक सूखे कुएं की तरफ पहुंच गया। कुएं के अंदर झांककर देखा तो उसके भाई का खून से लथपथ शव पड़ा था। वह चीखते चिल्लाते घर की तरफ पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। ग्राम प्रधान के बेटे की हत्या की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। घटना की जानकारी करारी पुलिस को दी गई। थोड़ी देर बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।मामले की जानकारी पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के अलावा फायर ब्रिगेड को भी दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड कर्मी पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला।अजय के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या किया गया था। मृतक अजय के भाई अंकित ने बताया कि उसकी हत्या गांव के बाहर एक खंडहर नुमा घर के बाहर की गई थी। शव को गांव से लगभग 500 मीटर दूर कुएं में फेंका गया था। उन लोगों की प्रधानी की भी किसी से कोई रंजिश नहीं है। पड़ोस के एक युवक की लोवर घटना स्थल पर मिली। जिसमे खून के निशान भी मिले हैं। वह युवक फरार है। लेकिन पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम नेवारी में आज सुबह 8:00 बजे हम लोगों को एक सूचना मिली थी कि यहां एक कुएं में डेड बॉडी मिली हुई है। यह ग्राम प्रधान के बेटे की है। जब यहां आए तो जानकारी मिली है और परिजनों ने बताया कि कल यह अपने क्लोज फ्रेंड के साथ था। संभवतः विवाद भी हुआ था। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम भी गई हुई है। उसके लिए नाम जज ताहिर भी मिली हुई है। यहां से डेड बॉडी भेज दिया है जो पीएम की रिपोर्ट आएगी। उसको भी संकट करेंगे। फॉरेंसिक ने महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए हैं। हम लोग शीघ्र बहुत जल्द अभियुक्त की गिरफ्तारी करेंगे और घटना का खुलासा करेंगे। अभियुक्त की गिरफ्तारी होने के बाद ही पता चलेगा कि विवाद किस वजह से हुआ था।

बाइट- बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी

 

ads2
ads1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *