वरिष्ठ पत्रकार हमारे साथी देवेंद्र राय लकी अब हमारे बीच नही रहे

बेहद दुःखद, मार्ग दुर्घटना में प्रयागराज के वरिष्ठ पत्रकार हमारे साथी देवेंद्र राय लकी अब हमारे बीच नही रहे

वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र कुमार राय उर्फ लकी की सड़क हादसे में मौत। देवेंद्र राय प्रयागराज के सिटी टीवी के अलावा कई नेशनल चैनल में काम कर चुके थे। वरिष्ठ पत्रकारों में इनकी गिनती होती थी। बीती रात चकिया से सिविल लाइंस अपने घर वापस आ रहे थे। उस दौरान बताया जा रहा है कि उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकराई जिससे उनकी मौत हो गई। देवेंद्र राय बेहद मिलनसार थे,, कुछ दिन पहले ही वह झूंसी का अपना निजी आवाज छोड़कर सिविल लाइंस में किराए के मकान में लेकर रहने लगे थे। वरिष्ठ पत्रकार के देहांत के बाद अब पत्रकारों में शोक की लहर है।
ॐ शांति

ads2
ads1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *