बाढ़ में फसे 12 मछवारो को, NDRF और SDRF की टीम ने 12 के12 लोगों को सकुसल बचाया
आज दिनांक 17-09-2024 को सुबह थाना थरवई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पैगम्बरपुर धुरवा में 03 नाव में 12 व्यक्ति मछली पकड़ने गये थे खराब मौसम एवं बढ़े हुए गंगा जलस्तर की तेज धारा में 02 नाव पलट जाने से उपरोक्त व्यक्तियों के गंगा नदी में फसे होने की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन
बल(NDRF), राज्य आपदा मोचन बल(SDRF), 42Bn. पी0ए0सी0 बाढ़ राहत टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए 12 व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू किया गया तथा
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धर्मपुर धुरवा भेजा गया जहाँ सभी स्वस्थ्य पाये गये। रेस्क्यू ऑपरेशन पुलिस उपायुक्त, गंगानगर, एसडीएम फूलपुर, सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के निर्देशन में किया गया।*
