वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की एक झलक.. देख आप हो जाएंगे हैरान

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की एक झलक.. देख आप हो जाएंगे हैरान
तो क्या अब राजधानी और शताब्दी ट्रेनों की जगह सिर्फ वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनें ही चलेंगी?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी का कहना है कि आने वाले समय में भारतीय रेल की पहचान वंदे भारत और अमृत सीरीज की ट्रेनों से होगी। हालांकि राजधानी और शताब्दी ट्रेनों ने अपने समय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, लेकिन अब यह जिम्मेदारी धीरे-धीरे वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों को सौंपी जा रही है। नई तकनीक के चलते अब इंजन और ट्रेन को अलग-अलग जोड़ने की आवश्यकता नहीं रह गई है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भी तैयार हो चुकी है और अगले दो महीनों में इसका संचालन शुरू हो जाएगा। इस ट्रेन का 10 दिनों के भीतर परीक्षण शुरू किया जाएगा। वंदे भारत सीरीज में चेयरकार, मेट्रो, और स्लीपर ट्रेनें शामिल हैं, जो सभी एसी क्लास के यात्रियों के लिए हैं। जिन यात्रियों को एसी में यात्रा नहीं करनी है, उनके लिए अमृत भारत ट्रेन सेवा होगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया राजधानी ट्रेन के लगभग बराबर होगा और इसे 800 से 1200 किमी की दूरी के लिए चलाया जाएगा, ताकि यह रातभर की यात्रा के लिए लोगों की पहली पसंद बन सके। इस ट्रेन में उन्नत सुविधाएं और बेहतर स्पीड के साथ यात्रा का अनुभव मिलेगा।

ads2
ads1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *