मदरसे में चल रहे जाली नोट छापने के कारोबार का हुआ खुलासा चार गिरफ्तार
Anchor:संगम नगरी प्रयागराज के अतरसुइया थाना क्षेत्र के कल्याणी देवी मोहल्ले में मदरसे से जाली नोट छापने का कारोबार चल रहा था यहा 100-100 के जाली नोट छापे जा रहे थे। एक लाख की फेक करेंसी बरामद की गई है। इसके अलावा 4 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।


मदरसा जमे हबीबिया का मौलवी मोहम्मद तफसीरूल भी शामिल है। डीसीपी नगर सिटी दीपक भूकर ने प्रेसवार्ता कर खुलासा करते हुए बताया- थाना सिविल लाइन पुलिस ने मूकबीर की सूचना पर नकली नोट की दो-दो गाड़ी लेकर टहल रहे अफजल और शाहिद को गिरफ्तार किया था जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने नकली नोट बनाने वाली गैंग के और दो लोग जहीर और तफसीरउल को गिरफ्तार किया। पूरा मामला अतरसुईया थाने के अतरसुईया का है।पकड़े गए आरोपियों में एक उड़ीसा का है। पूरी गैंग का मास्टर माइंड मदरसे का प्रिसिपल है।निशान देही पर रेड की गई। इस दौरान हमें वहा नोट छापने की प्रिटिंग मशीन वह छपे हुए नोट की सीट मिली। 


पुलिस इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि उड़ीसा का जाहिर खान नकली नोट बनाने में माहिर है। मदरसे में उसे अलग से एक कमरा दिया गया था। बच्चों की छुट्टी के बाद वह प्रिटिंग मशीन से नोट छापता था। इसके बाद नोटों की सफाई और कंटिंग की जाती थी।वहीं पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही कि इस गैंग में और कौन है और खुलासा करने वाली टीम को 25000 का इनाम भी दिया है

बाइट:दीपक भूकर डीसीपी नगर
https://youtu.be/uR-DmsGZlsM?si=LJxyLNBSKI6KT-ed
