बाहरी उत्तरी दिल्ली के अलीपुर थाना इलाके में मेन रोड पर दिन दहाड़े दो लोगों को गोलियां मारने से सनसनी फ़ैल गई। जिसमें एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल के पांव में गोली लगी है। उसको नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। यह अलीपुर ब्लॉक के पास की वारदात है।जिसकी मौत हो गई है उसकी पहचान नरेंद्र मलिक के रूप में हुई है। वह टेंपो चालक था, घायल तरुण उसका साथी है। हमलावरों का अभी तक सुराग नहीं लगा है।