प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 की मौत :मलबे से 17 लोगों को बाहर निकाला, रेस्क्यू जारी

प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 की मौत :मलबे से 17 लोगों को बाहर निकाला, रेस्क्यू जारी

प्रयागराज के फाफामऊ इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. फाफामऊ क्षेत्र में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग अचानक ढह गई. इस हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई है. मलबे के नीचे कई मजदूरों और कर्मचारियों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है जिसे देखते हुए प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. अब तक मलबे से 7 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है जिन्हें नजदीकी अस्पताल भेजा गया है. हालांकि अभी भी कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है.       

मलबे में फंसे लोगों को निकालने की जद्दोजहद

इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. एसडीआरएफ की टीम मलबे के भीतर दबे लोगों की तलाश में जुटी है. स्थानीय लोगों की मदद से अब तक 7 घायलों को बाहर निकाला गया है. राहत कार्य में तेजी लाने के लिए 7 बुलडोजर मलबे को हटाने का काम कर रहे हैं ताकि अंदर फंसे अन्य लोगों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके.  कोल्ड स्टोरेज के गिरने से आसपास के रास्तों पर भारी भीड़ और जाम की स्थिति बन गई है. बचाव कार्य में रुकावट ना आए इसके लिए पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज की तरफ जाने वाले मार्ग को पूरी तरह सील कर दिया है. साथ ही ट्रैफिक का डाइवर्जन किया गया है.

मौके पर पहुंचे बड़े अधिकारी

हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रयागराज के प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर डटे हुए हैं. अधिकारी खुद रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. फिलहाल प्राथमिकता मलबे में दबे हर शख्स की जान बचाना है. कोल्ड स्टोरेज की इमारत इतनी पुरानी थी या किसी तकनीकी खामी की वजह से गिरी इसकी जांच रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद की जाएगी.
ads2
ads1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *