महा शिवरात्री पर, मनकामेश्वर मन्दिर में, मन की मुरादों के लिए, भक्तों का लगा ताता।

शिवरात्री पर, मनकामेश्वर मन्दिर में, मन की मुरादों के लिए, भक्तों का लगा ताता। देवाधिदेव महादेव की अराधना के महापर्व महाशिवरात्रि पर संगमनगरी में भोले भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। यमुना तट पर स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर और अरैली में स्थित श्री सोमेश्वर महादेव समेत सभी शिवालयों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। भोर से ही पूजन अर्चन के लिए भक्तों की भीड़ पहुंचने लगी। मनकामेश्वर मंदिर में भक्तों की सर्वाधिक भीड़ लगी रही। मान्यता है कि वनवास काल के दौरान भगवान श्री राम ने इनकी पूजा की थी। संगम क्षेत्र में होने के कारण सर्वाधिक भीड़ का दबाव इसी मंदिर पर रहता है। यहां सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है।
जलाभिषेक के लिए घंटों खड़े रहे कतार में

श्री मनकामेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्त घंटों कतार में खड़े रहे। भक्तों ने गंगा जल, शहद, दूध, पंचामृत, जौ, बैर, आम के बौर, गेहूं की बाली, रोली, धतूरा, भांग, बेल बत्र, तिल, घी, शक्कर, दही, मंदार, दूर्वा, पान का पता, सुपाड़ी, लौंग, इलायची और अबीर का अर्पण किया। भोर से ही शुरू हुई भोले की अराधना दिन भर चलती रही। चौफटका स्थित श्री अनंत माधव स्थित शिव मंदिर में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। यहां पर भक्तों ने भगवान शिव के साथ देवगिरि हनुमानजी के दर्शन पूजन भी किए। मंदिर पर भक्तों को ठंडाई का प्रसाद वितरण किया गया।

ads2
ads1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *