प्रयागराज में 12वीं कक्षा के छात्रों ने, फेयरवेल पर शहर में 100 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला निकाला
प्रयागराज में एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के छात्रों ने फेयरवेल पर काफिला निकाला।
इस काफिले में 100 से अधिक गाड़ियां शामिल हुईं। काफिले में शामिल हुई सभी गाड़ियां VIP हैं। कुछ गाड़ियों में पॉलिटिकल झंडा, कुछ में लाल और नीली बत्ती तो कुछ में VIP नंबर लगे हैं।
वहीं, छात्र इन गाड़ियों पर स्टंट करते रहे। इसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में छात्र गाड़ियों के दरवाजों पर लटककर रील बनाते और सड़कों पर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। हाईस्पीड में चल रही गाड़ियों के कारण शहर के कई प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बन गई।
हैरानी की बात यह है की ये स्टूडेंट अभी नाबालिग हैं और महज 12वीं क्लास में हैं। बेखौफ बिना लाइसेंस के सड़कों पर स्टंटबाजी कर रहे हैं।
अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की जाती है।
