प्रयागराज जनपद के काशी प्रांत में हिंदू सम्मेलन का किया गया आयोजन।खचा खच भरा रहा पंडाल

प्रयागराज जनपद के काशी प्रांत में हिंदू सम्मेलन का किया गया आयोजन।खचा खच भरा रहा पंडाल

प्रयागराज।प्रयागराज जनपद के काशी प्रांत में संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त आज यमुना पार के शंकरगढ़ प्रखंड के लोहगरा मार्केट में स्थित रणजीत पंडित इंटर कॉलेज में हिंदू सम्मेलन का आयोजन

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष इंजीनियर नित्यानंद उपाध्याय के नेतृत्व मे सकुशल संपन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता हनुमत निकेतन के मुख्य पुजारी विमलेश महाराज, मुख्य अतिथि श्री 1008 श्रीमहंत रतन दास जी महाराज फलाहारी बाबा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अनिल जी भाई साहब क्षेत्र प्रचारक पूर्वी उत्तर प्रदेश रहे। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन एवं मजा के सुप्रसिद्ध भजन गायक तिवारी बांधू के द्वारा वातावरण भक्ति में बना रहा। हजारों की संख्या में हिंदू जनमानस मातृशक्ति व समाज के प्रतिष्ठित लोगों व विचार परिवार के लोगों की मौजूदगी में भारत माता के आरती के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के सभी जिले के पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष शिवदत्त मिश्र, जिला मंत्री रवि तिवारी, जिला सह मंत्री मनोज विवेक,सिंह,जिला संयोजक शुभम् शुक्ला,विशेष संपर्क प्रमुख चंचल दुबे, जिले के संगठन मंत्री सुभाष गिरि ,जिला सुरक्षा प्रमुख दिनेश शुक्ला, जिला प्रचार प्रमुख रामसिंह, जिला सह प्रचार प्रमुख अनिल यादव जिला गौ रक्षा फ़न्टू महराज, आदर्श, विनय, समाज सेवी चेतन दुबे, बालेन्द्र दुबे, प्रमोद चतुर्वेदी, आदि संगठन एवं विचार परिवार की उपस्थिति रही।

ads2
ads1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *