ताज़ा ख़बर — कौशांबी से बड़ी ब्रेकिंग
करारी थाना पुलिस और गोवध गिरोह के बीच मुठभेड़, 02 अभियुक्त़ घायल होकर गिरफ्तार — तीसरा भी कांबिंग में दबोचा गया 
कौशांबी। थाना करारी क्षेत्र में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 387/25, धारा 3/8 गोवध निवारण अधिनियम के अनावरण के लिए गठित पुलिस टीम को आज बड़ी सफलता मिली।
मुखबिर की सटीक सूचना पर हिशामपुर नहर पुलिया के पास पुलिस ने घेराबंदी की, जहां गोवध में शामिल तीन शातिर आरोपी मौजूद थे।
घेराबंदी के दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में 02 अभियुक्त घायल होकर गिरफ्तार किए गए। प्राथमिक पूछताछ में दोनों ने अपना नाम
1. तुफैल अहमद पुत्र मोहम्मद महबूब
2. मुन्ना पुत्र रहमत अली
बताया तथा गोकशी की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की।
इस बीच तीसरा आरोपी मौके से भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने कांबिंग ऑपरेशन चलाकर गिरफ्तार किया। उसकी पहचान
नयाब पुत्र मोहम्मद अतहर
निवासी थाना मंझनपुर
के रूप में हुई है।
दोनों घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई से गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है।
