बर्खास्तगी के बाद बोलीं पूजा पाल – “पहले मैं पीड़ित महिला हूँ, फिर विधायक

लखनऊ

बर्खास्तगी के बाद बोलीं पूजा पाल – “पहले मैं पीड़ित महिला हूँ, फिर विधायक

समाजवादी पार्टी से बर्खास्त विधायक पूजा पाल ने पार्टी से निकाले जाने के बाद तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह प्रयागराज की उन माताओं और बहनों की आवाज़ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है।

पूजा पाल ने कहा, “प्रयागराज में जो लोग अतीक अहमद से परेशान थे, उन्हें न्याय मुख्यमंत्री ने दिलाया है, सिर्फ मुझे नहीं। यह बात मैं पहले दिन से कह रही हूँ, तब भी जब मैं पार्टी में थी। आज मुझे बर्खास्त किया गया है, लेकिन मैं अपने बयान पर आज भी कायम हूँ………भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि वह पहले एक पीड़ित महिला और पत्नी हैं, उसके बाद विधायक बनीं। “मेरे पति की दिनदहाड़े हत्या हुई थी, मैं नई-नई दुल्हन थी और घर में कोई नहीं था। तब मैं घर से निकली थी। मैं भी पिछड़ा वर्ग से हूँ और मैंने जो कहा, उस पर आज भी कायम हूँ। उन्होंने साबित कर दिया है कि वे पूरी तरह पीडीए के खिलाफ हैं। पूजा पाल के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है।

ads2
ads1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *