खबर का हुवा असर,माँ सारदा हॉस्पिटल नारी बारी हुवा शील

खबर का हुवा असर,माँ सारदा हॉस्पिटल नारी बारी हुवा शील

दिनांक-24.05.2025 को इलेक्ट्रानिक मीडिया व प्रिन्ट मीडिया में प्रकाशित माँ शारदा हास्पिटल नारीबारी, शंकरगढ प्रयागराज की खबर जिसमें चन्द्रिका प्रसाद नामक युवक का पथरी के आपरेशन के दौरान मृत्यु की खबर प्रमुखता से प्रकाशित था। मीडिया में प्रकाशित उक्त खबर को अधोहस्ताक्षरी द्वारा संज्ञान ग्रहण करते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (पंजीकरण) के नेतृत्व में एक टीम को माँ शारदा हास्पिटल नारीबारी का निरीक्षण कर प्रकाशित खबर के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने हेतु भेजा गया। निरीक्षण टीम को निरीक्षण के समय हास्पिटल में 10 से 12 मरीज एडमिट पाये गये । अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में पंजीकरण हेतु सम्बन्धित चिकित्सालय द्वारा दिये प्रपत्र में उल्लिखित कोई भी चिकित्सक / अधिकांश पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित नही मिले। मृतक की शल्य क्रिया जिन चिकित्सकों द्वारा सम्पादित किया गया था, निरीक्षण टीम के भ्रमण के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि वे हास्पिटल के पंजीकरण पैनल में नही थे। बी०एच०टी० के प्रथम दृष्टया अवलोकन से विदित हो रहा था कि प्रकरण चिकित्सकीय लापरवाही से सम्बन्धित है।
उक्त को दृष्टिगत रखते हुए निरीक्षण दल द्वारा त्वरित निर्णय लेते हुए हास्पिटल के ओ०टी०, पैथोलाजी, ओ०पी०डी० चैम्बर को सील करते हुए हास्पिटल के पंजीकरण को निलम्बित कर दिया गया। प्रबन्धक / संचालक माँ शारदा हास्पिटल को निर्देशित किया गया कि पंजीकरण के निलम्बन के दौरान किसी भी प्रकार का चिकित्सकीय अभ्यास हास्पिटल परिसर में नही किया जायेगा। यदि चिकित्सकीय अभ्यास किया जाता है और किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित हो जाती है तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी हास्पिटल प्रबन्धन की होगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रयागराज ।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज ।
पत्रांक – मु०चि0अ0/प्रेस/2025-26/1426
दिनांक 24.05.2025
ads2
ads1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *