प्रयागराज। सरकार के 8 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित त्रि दिवसीय मेला प्रदर्शनी में आज प्रयागराज के जिलापंचायत सभागार में उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने परिसर में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया, इसी दौरान समस्त विभागों के कर्मचारी एंव विभागाध्यक्ष भी मौजूद रहे।
nczcc के कलाकारों ने सभागार में बैठे सभी लोगो का मन मोहे रखा, कलाकारों ने पारंपरिक लोकगीतों से लोगो का दिल जीता, इसके अलावा कलाकारों ने अपने लोकगीतों के माध्यम से सरकार की उपलब्धि को लोगो के सामने रखा।
मंत्री नंद गोपाल नंदी ने सभागार पहुंच कर दीपप्रज्वलन किया उसके बाद कैबिनेट मंत्री का सीडीओ ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया, छात्राओ ने स्वागत गीत पर नृत्य किया। इसके बाद महाकुंम्भ पर बनी डाकूमैंटरी का भी अवलोकन कर किया,

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार की 8 साल की विभिन्न विभागों की उपलब्धि और खासतौर पर पुलिस विभाग की उपलब्धि और इसके अलावा सरकारी योजनाओं की जानकारी जैसे महिलासशक्तिकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मेट्रो ट्रेने, एक्सप्रेस हाइवे, बिजली, पानी की व्यवस्था, सबसे खास कुंभ को लेकर विशेष जानकारी, इसके अलावा भी विभिन्न जानकारी दिया गया।
नंद गोपाल नंदी ने अपने उद्घोष में प्रयागराज के व्यापारियों और उद्योगपतियों की प्रशंसा किया, नंदी ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल की उपलब्धि के बारे में बताया, यूपी सरकार की उपलब्धि के बारे में जानकारी दिया। नंदी ने सपा सरकार की कमियों को बताया, सपा सरकार के कार्यकाल में लोगो को सरकारी नौकरी के लोगो अपनी जमीन खेत घर बेचना पड़ता था लेकिन आज के वक्त लोगो को मेरिट के अनुसार सरकारी नौकरी मिल रही है।
महाकुभ के दौरान उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में भी सुधार हुआ है, प्रयागराज में तो विकास हुआ उसके अलावा आसपास के दार्शनिक स्थलों का भी विकास हुआ, सरकार की कई उपलब्धि बताई।
नंदी ने विपक्ष पर हमलावर रहे, नंदी ने बताया कि विपक्षी सिर्फ नोट और वोट की सिर्फ राजनीति की है इसके विपरीत योगी सरकार में सिर्फ विकास किया जा रहा है, इसके साथ लोगो को आर्थिक सहायता भी मिली है,
अखिलेश पर हमलावर होते हुए बोले कि कुम्भ के वक्त वो सिर्फ ट्वीट करते नजर आए और सनातन को बदनाम करने की कोई कसर नही छोड़ी, उसके बावजूद भी सनातिनियो ने खुद अखिलेश को आइना दिखाने का काम किया था, उम्मीद सी ज्यादा कुम्भ में दर्शनार्थियों ने संगम में डुबकी लगाई, उसके अलावा प्रदेश में उद्योगपतियो ने इन्वेस्टमेंट किया है ये आने वाले समय मे प्रदेश को देश मे अव्वल बनाने का काम हो रहा है।
इसके बाद मंत्री नंदी ने लाभार्थियों को टूलकिट, चेक, प्रस्तुति पत्र देकर लाभार्थियों को सम्मानित किया गया, इसके अलावा व्यापारीयो को सम्मानित किया गया,

