होली आते ही सजी गोझिया,पापड़,और चिप्स की दुकान
प्रयागराज़ में होली के त्योहार को देखते हुवे, लोकनाथ पर सजी गोझिया, पापड़, और कचरी की दुकानें,
जब तक घरों में पापड़ और गोझिया न बने, तो लगता ही नही की, होली का त्योहार आने वाला है।

होली के त्योहार आने के महीने भर पहले घरों की महिलाएं, गोझिया, पापड़, और नमकीन बनाना सुरु कर देती है, इस मंजर को देख लगता है कि होली का खुमार हर घर मे छाया हुवा है।
लेकिन अब?
महिलाएं, अब हमसे गोझिया, पापड़ नही बनेगा, मार्केट से ले आउंगी।

आज की भागदौड़ में घर मे ये परंपरा खत्म सी होती जा रही है,
महिलाएं, समय बचाने के लिए अब रेडीमेट पर ज्यादा ध्यान दे रही है। और इसी लिए लोग दुकान से ही गोझिया, पापड़, व नमकीन खरीद, त्योहार मना रहे है।
जबकी मार्केट में इनका रेट चरम सीमा पर है। फिर भी दुकानों पर लगी है कस्टमर की भीड़।

गोझिया 4 सौ ₹ किलो
पापड़ 3 सौ ₹ किलो
चिप्स 280 ₹ किलो
