PM. मोदी महाकुंभ की हजारों करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे

प्रयागराज :

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 दिसंबर को प्रयागराज आने का मिनट टू मिनट संभावित कार्यक्रम हुआ जारी*

कार्यक्रम के मुताबिक प्रयागराज में तकरीबन साढ़े तीन घंटे रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी

सुबह 10:30 बजे नई दिल्ली से विशेष विमान से उड़ान भरकर 11:30 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी

एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए संगम के दूसरी तरफ अरैल क्षेत्र में उतरेंगे

गवर्नर आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अरैल हेलीपैड पर ही करेंगे प्रधानमंत्री का स्वागत

अरैल से निषादराज क्रूज पर सवार होकर दोपहर 12 बजे संगम के वीआईपी घाट पर पहुंचेंगे

दोपहर 12:05 से 12:30 बजे तक संगम किनारे किला स्थित अक्षय वट और समुद्र कूप का करेंगे दर्शन पूजन

किला से निकलकर दोपहर 12: 32 बजे बड़े हनुमान जी मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे

दोपहर 12:40 से 1:10 तक संगम में पूजा अर्चना कर महाकुंभ के सकुशल संपन्न होने की कामना करेंगे

दोपहर 1:15 बजे से 2:25 बजे तक सभा स्थल पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

यहीं से महाकुंभ की हजारों करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे

लोकार्पण के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित

जनसभा में तकरीबन दो लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है

दोपहर 2:35 पर निषाद राज क्रूज से ही वापस अरैल पहुंचेंगे

अरैल से हेलीकॉप्टर से एयरपोर्ट वापस जाएंगे

दोपहर 2:50 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से ही नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे

महाकुंभ क्षेत्र में संगम तट पर ही होनी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा

*🚩🔥 जय श्री हंस भगवान 🔥🚩*

नारायण! आने वाले इन सम्मानित महानुभावों को आप सभी अपने सामर्थ्य के अनुसार पत्र आदि जिस भी माध्यम से हो सके प्रेरित करें कि जनपद प्रयागराज के पंचकोशीय, द्वादश माधव एवं बहिर्वेदीय परिक्रमा स्थल *भगवान विष्णु के हंस अवतार की जन्मभूमि पौराणिक हंस तीर्थ क्षेत्र ( हंस तीर्थ मंदिर, हंस कूप, संध्यावट वृक्ष, श्री संकष्टहर माधव – प्रयाग के नवें माधव, गुरु गोरखनाथ आदि तपस्वियों की तप: स्थली आदि) प्रतिष्ठानपुर – झूंसी, गंगा तट, कुंभ प्रयागराज, उ. प्र.* की पावन धरा धाम पर हो रहे अराजक तत्वों / सत्यम क्रिया योग संस्थान के अतिक्रमण को हटाकर संरक्षित करते हुए पौराणिक माहात्म्य के अनुरूप दर्शन – पूजन एवं परिक्रमा का समुचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।

*पौराणिक हंस तीर्थ क्षेत्र के रक्षार्थ पंचसूत्रीय निवेदन*

1- पौराणिक हंस तीर्थ क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्तकर हंस तीर्थ क्षेत्र से त्रिवेणी संगम तक कॉरिडोर बनें!
2- हंस तीर्थ मंदिर और हंस कूप का जीर्णोद्धार हो!
3- पौराणिक संध्यावट वृक्ष के नीचे श्री संकष्टहर माधव पुनः स्थापित हो!
4- पौराणिक हंस तीर्थ क्षेत्र के संरक्षण व दर्शन – पूजन का समुचित प्रबंधन सुनिश्चित करने हेतु पुरातत्व एवं पर्यटन विभाग आगे आकर अपना बोर्ड स्थापित करें।
5- हंस तीर्थ क्षेत्र के दर्शनार्थ गए व्यास मुनि एवं अन्य संतों को अराजक तत्वों द्वारा प्रताड़ितकर झूंसी थाने में दर्ज फर्जी मु. अ. सं. (64 /2023) को न्यायालय द्वारा निरस्तकर अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए न्याय प्रदान हो!
*🌷 जय श्री हंस भगवान 🌷*
*🐚 पौराणिक हंस तीर्थ क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त हो!🐚*

ads2
ads1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *