निरीक्षक ने यात्री का गाड़ी में गिरा स्वर्ण आभूषण वापस सौंपा

निरीक्षक ने यात्री का गाड़ी में गिरा स्वर्ण आभूषण वापस सौंपा

आज दिनांक 11 नवंबर, 2024 को गाड़ी संख्या 11061, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर पवन एक्सप्रेस में अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे गयासुद्दीन के किसी परिवारजन का स्वर्ण पेंडेंट गाड़ी में गिर गया । टिकट निरीक्षक श्री संतोष कुमार तृतीय को गाड़ी में मानिकपुर-प्रयागराज जंक्शन में चेकिंग के दौरान स्वर्ण पेंडेंट मिल गया । इसके संबंध में टिकट निरीक्षक श्री संतोष कुमार तृतीय ने स्टेशन अधिकारियों को अवगत कराया । गायसुद्दीन ने अपने स्वर्ण आभूषण के लिए प्रयागराज जंक्शन पर संपर्क किया। टिकट निरीक्षक श्री संतोष कुमार तृतीय एवं स्टेशन निदेशक/प्रयागराज जंक्शन, श्री वी के द्विवेदी ने यात्री गयासुद्दीन से पूंछताछ कर आश्वस्त होने के बाद एवं आवश्यक कार्यवाही के बाद यात्री को स्वर्ण आभूषण वापस कर दिया । यात्री ने रेल प्रशासन का बहुत ही आभार व्यक्त किया। स्वर्ण आभूषण की अनुमानित कीमत लगभग 40,000/- रुपये बतायी गई।

अमित कुमार सिंह
जनसंपर्क अधिकारी
प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे

ads2
ads1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *