सोशल मीडिया पर “प्रसाद पर रोक” की खबर का मंदिर प्रबंधन समिति ने किया खंडन
शक्तिपीठ माँ ललिता देवी मंदिर में बाहर के प्रसाद नही है रोक
सोशल मीडिया पर “प्रसाद पर रोक” की खबर का मंदिर प्रबंधन समिति ने किया खंडन
तिरुपति बालाजी मंदिर में हुई प्रसाद में मिलावट की घटना के बाद देश के कई मंदिरों में बाहर के प्रसाद पर रोक लगा दी गई है तो संगम नगरी प्रयागराज में शक्तिपीठ मां ललिता देवी के मंदिर में भी बाहर के प्रसाद पर रोक लगाने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगो मे हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर प्रतिबंध की खबर तेजी से वायरल हुई जिसमें बताया गया की मां ललिता देवी के मंदिर में बाहर से ले गए प्रसाद नहीं चढ़ा सकते है वायरल खबर में मंदिर के पुजारी बयान देते दिख रहे थे हम दिखाते हैं मंदिर के पुजारी का आपको पूरा वीडियो
बाइट:पुजारी ललिता देवी मंदिर
खबर वायरल होने के बाद जब मीडिया ने मंदिर प्रबंधन के उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय से बात की तो उन्होंने वायरल खबर का खंडन करते हुए बताया जो पंडित जी के बयान की वीडियो खबरों में दिखाई जा रही है वह पूरी नहीं है ललिता देवी मंदिर समिति के तरफ से इस तरह की कोई रोक नहीं लगाई गई है भक्त अपनी आस्था के साथ जो भी प्रसाद लाना चाहे वह लाकर चढ़ा सकते हैं उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोग अपने आप को मीडिया का बताकर मंदिर के पुजारी से पूछ रहे थे पुजारी ने सिर्फ इतना कहा था कि यदि घर का प्रसाद भक्त लाते हैं तो वह ज्यादा शुद्ध होता है उन लोगों ने खबर को गलत तरीके से पेश किया है साथ ही मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ने यह भी बताया कि वहा पर लगाए गए पोस्टर मंदिर समिति के तरफ से नहीं लगाए गए थे या पोस्टर किसने लगाई क्यों लगाए इसकी जांच कराई जा रही है साथ ही यह खबर कुछ गलत तरीके से जिन लोगों ने पेश किया है उनकी भी जांच कराई जा रही है और उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
टिक टेक संजय उपाध्याय,उपाध्यक्ष शक्तिपीठ ललिता देवी मंदिर प्रबंधन
